सीतामढ़ी, अप्रैल 18 -- पुपरी। अनुमंडल के सभागार में अनुमंडल स्तरीय बीडीओ, एमओ, जीविका एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता एसडीओ इश्तियाक अली अंसारी ने किया। इसमें डॉ अंबेडकर भीम समग्र सेवा अभियान को लेकर लेकर विचार विमर्श किया गया। प्रत्येक सप्ताह में दो दिन शिविर लगाकर 22 योजनाओं का लाभ दलित लोगों को देने के प्रावधान की जानकारी दी गई। इसके लिए जागरूकता अभियान को तेज करने एवं जन जन तक पहुंचने पर जोर दिया गया। एसडीओ ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश पर दलित के साथ साथ अन्य वंचित समाज के लोगों को लाभ देने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने इसके लिए अनुमंडल क्षेत्र के सभी छह प्रखंडों के बीडीओ, एमओ, कृषि पदाधिकारियों एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।इस बैठक में पुपरी बीडीओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.