नवादा, जनवरी 14 -- नवादा, हिसं। सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने जिले के सभी आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें। विभाग के अधिकारी कार्यालय में हर सोमवार और शुक्रवार को उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे और उसका समाधान कराएंगे। यह व्यवस्था 19 जनवरी से लागू होगी। सभी अंचल, प्रमंडल, अवर प्रमंडल एवं सेक्शन कार्यालय में सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.