जहानाबाद, जनवरी 13 -- अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें 19 जनवरी से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को लगाया जाएगा शिविर जहानाबाद, नगर संवाददाता। बिजली बोर्ड में उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई और उसके निराकरण को लेकर 19 जनवरी से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को शिविर लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने सभी आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की और सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय म...