लखीसराय, फरवरी 9 -- सूर्यगढ़ा। सीएचसी में अब हर सप्ताह तीन दिन परिवार नियोजन कार्यक्रम में महिलाओं का बंध्याकरण होगा। प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को बंध्याकरण होगा। सिजेरियन आपरेशन भी इन तीन दिनों में होगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वाई के दिवाकर के द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को पत्र देकर जानकारी दी गई है। को-आर्डिनेटर राजेश ने कहा कि अब दो दिन के बदले तीन दिन बंध्याकरण व सिजेरियन आपरेशन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...