सुल्तानपुर, जून 23 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हीट वेब होर्डिंग व एंगल खोले जाने का मामला धनपतगंज, संवाददाता सरकारी विभागों को निशाना बना रहे चोरों पर अंकुश लगाने में स्थानीय पुलिस प्रशासन फेल नजर आ रहा है। रविवार को सीएचसी परिसर से सरेआम हीट वेब की होर्डिंग व लोहे के एंगल चोरी किये जाने की सीसीटीवी फुटेज के बाद भी पुलिस ने सप्ताह भर बाद भी मुकदमा पंजीकृत नहीं कर सकी है। चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अरूणेश सिंह ने 15 जून को स्थानीय थाना पर प्रार्थनापत्र के साथ सीसीटीवी फुटेज सौंपा था। जिसमे परिसर में ही हीटवेब की होर्डिंग व लोहे के मजबूत एंगल को चोरो द्वारा चोरी किये जाने की शिकायत की गई थी। पुलिस की सक्रियता का आलम यह है कि सरेआम सरकारी महकमे में चोरी की हुई घटना का खुलासा तो दूर मुकदमा तक पंजीकृत नहीं हो सका। इस बारे में थाना प्रभारी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.