धनबाद, दिसम्बर 17 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा में मंगलवार को 'सप्तशक्ति संगम' कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या कंचनमाला (सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भूतगढ़िया), सप्तशक्ति की विद्यालय संयोजिका व जिला सह संयोजिका अनिता कुमारी साव, भूली की आचार्या अनुराधा कुमारी तथा मातृ भारती की अध्यक्ष माधुरी कुमारी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्या कंचनमाला ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भूमिका सर्वोपरि है। विद्यालय की आचार्या विभा श्रीवास्तव ने मंचासीन अतिथियों का सम्मान-परिचय कराया। इसके पश्चात विद्यालय की संयोजिका अनिता कुमारी साव ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि "माताएं शक्ति स्वरूपा हैं। मौके पर अनुराधा कुमारी दीदीजी ने 'कुटुंब प्रबोधन व पर्यावरण संरक्षण' विषय पर विचार रखे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.