सीतापुर, जनवरी 7 -- सीतापुर, संवाददाता। विद्या भारती के तत्ववाधान में बुधवार को आनंदी देवी सरस्वती शिशु वाटिका में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम संयोजिका हिमांशी रस्तोगी ने अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य अतिथि रत्ना पांडेय तथा कार्यक्रम अध्यक्ष साधना अग्रवाल का स्वागत अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंटकर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के नेतृत्व ,सामर्थ्य और उनके भीतर छिपी सात शक्तियों को जागृत करना रहा। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए अंकिता वर्मा ने कहा कि यह सप्तशक्ति संगम कोई आयोजन नहीं यह नारी शक्ति का उद्घोष है। यह उस शक्ति की पुकार है जिसने श्रीराम को संस्कार दिए, श्रीकृष्ण को मार्ग दिखाया और शिव को शक्ति प्रदान की। यह संगम ज्ञान, कर्म, भक्ति, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.