शामली, दिसम्बर 12 -- शहर के सरस्वती शिशु वाटिका विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या पल्लवी ऐरन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अध्यक्षा वैशाली गोयल, मुख्य अतिथि डॉ. दिशा गोयल, मुख्य प्रवक्ता गीता रही। कार्यक्रम की प्रस्ताविकी मीनाक्षी शर्मा ने रखी एवं प्रश्नोत्तरी बिंदिया बिंदल द्वारा की गयी। बिंदिया ने बताया कि प्रश्नोत्तरी जिज्ञासा और ज्ञानार्जन का साधन है। मुख्य वक्ता गीता कांबोज ने वर्तमान की परिस्थितियों को साझा करते हुए कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण पर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि यदि मां बच्चे को संस्कारवान एवं गुणी बनाना चाहती है तो उसे शुरुआत खुद से ही करनी होगी। क्योंकि मां ही बच्चों का प्रतिबिंब है। कुटुम्ब का अर्थ केवल परिवार ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व है। स्वाति जैन ने भा...