मिर्जापुर, फरवरी 23 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध गड़बड़ा शीतला धाम में शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लग गईं। अनुमान है कि देर शाम तक करीब 20 हजार भक्तों ने मां शीतला के चरणों में शीश नवाया। श्रद्धालु नारियल, चुनरी, फूल-माला और प्रसाद लेकर मां के दरबार पहुंचे और विधि-विधान से पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि व मंगलकामना की प्रार्थना की। पूरे परिसर में मां शीतला की जय के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। दूर-दराज के गांवों व पड़ोसी जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर प्रशासन की ओर से पेयजल, दर्शन व्यवस्था और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गई थी। मान्यता है कि मां शीतला के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मु...