हरिद्वार, नवम्बर 4 -- जिला गंगा संरक्षण समिति और जिला आपदा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को सप्तऋषि आश्रम परिसर में गंगा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखना सिर्फ सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। संचालन डॉ. श्यामलाल गौड़ ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में मीरा रावत ने कहा कि आज हमें संकल्प लेना होगा कि किसी भी कीमत पर गंगा को प्रदूषित नहीं होने देंगे। उन्होंने आपदा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी और उपस्थित लोगों को गंगा शपथ दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...