रामपुर, जनवरी 8 -- जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से चल रही कारी फैजान अली मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मुकाबला जूनियर वर्ग में रामपुर सपोर्टिंग स्टार बनाम रामपुर सपोर्टिंग ब्लू के मध्य खेला गया। जिसमें रामपुर स्टार ने 6-2 से जीत हासिल की। जिला फुटबॉल एसोसिएशन रामपुर के द्वारा महात्मा गांधी स्टेडियम में कराई जा रहे कारी फैजान अली मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन जिसमें तीन मुकाबले खेले गए पहला मुकाबला जूनियर वर्ग में रामपुर सपोर्टिंग स्टार बनाम रामपुर सपोर्टिंग ब्लू के मध्य खेला गया जिसमें रामपुर स्टार के कप्तान शबाब गोलू ने शानदार 4 गोल किए और अर्श ने 2 गोल करके अपनी टीम को 6-2 से जीतने में योगदान दिया टूर्नामेंट का दूसरा मैच स्टार क्लब बनाम स्पोर्टिंग वॉइस क्लब के बीच खेला गया मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदा...