कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी की नवीन मार्केट में मंगलवार की बैठक में तय किया गया कि 20 और 21 दिसंबर को विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए सम्मेलन होंगे। 1607 बूथों पर 6 लाख से अधिक गणना प्रपत्र से वंचित मतदाताओं के सर्वे कर फॉर्म भरवाएंगे। नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि सपा फार्म 6 भरवाएगी तथा उसे बीएलओ व रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा करेगी। 20 दिसंबर को आर्य नगर और किदवई नगर, 21 को सीसामऊ, कैंट और गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्रों के बीएलए सम्मेलन होंगे। प्रदेश सचिव केके शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महासचिव संजय सिंह बंटी, नंदलाल जयसवाल, आंनद शुक्ला, फखरे आलम, सत्यनारायण गहरवार, महेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...