बरेली, जनवरी 4 -- बरेली। सपा के सेक्टर प्रभारी विजय पटेल एडवोकेट अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को सांसद छत्रपाल गंगवार और नवाबगंज विधायक एमपी आर्य के समक्ष भाजपा में सम्मिलित हो गए l सांसद एवं विधायक ने पार्टी का पटका एवं फूल माला पहनाकर विजय पटेल का स्वागत किया l सम्मिलित होने वाले प्रमुख लोगों में यशपाल गंगवार, देव पाल पटेल, नीरज कुमार, सुरेश कुमार, विमलेश गंगवार, धीरज कुमार, डॉ. प्रियांशु गंगवार, लालता प्रसाद राजेंद्र कुमार पूर्व प्रधान, आरके गुप्ता आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...