आगरा, मई 5 -- पटियाली के गांव दिउरईया में किसान नेता के घर चोरी की घटना के बाद हुई ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई मारपीट और पथराव, हल्के बल प्रयोग की घटना की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। सोशल नेटवार्किंग पर वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक दलों ने भी इसका संज्ञान लिया है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के चर्चित सांसद रामजीलाल सुमन व एटा सांसद देवेश शाक्य समेत 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल नामित किया। यह प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को पटियाली पहुंचेगा। पटियाली के गांव दिउरईया में पुलिस व ग्रामीणों के बीच हुए संघर्ष के बाद पीड़ित परिवार व किसान नेता कुलदीप बघेल से मिलने सपा का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को गांव में जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने दिउरईया में पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए सपा नेताओं के 11 सदस्...