आगरा, मार्च 23 -- सपा सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी के बाद क्षत्रिय संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों में आक्रोश है। रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, करणी सेना व अन्य क्षत्रिय संगठनों ने सपा सांसद की राणा सांगा पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया और सपा सांसद का पुतला दहन किया है। रविवार की दोपहर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के ठा. संजीव सिंह यदुवंशी व पदाधिकारी शहर के मालगोदाम चौराहा पर एकत्र हुए। सपा सांसद की राणा सांगा पर की गई टिप्पणी के विरोध में मार्च निकाला और गांधी मूर्ति के निकट सपा सांसद का पुतला भी फूंका। क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने सपा सांसद की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिसोदिया, वेदव्रत सिंह, रंजीत बैस, डा. शैलेंद्र यदुवंशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.