प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन और उनके पुत्र पूर्व विधायक रणधीर सुमन की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 28 मई को होगी। याचिका पर न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति हरबीर सिंह की खंडपीठ ने सुनवाई की। याचिका दाखिल कर आगरा में उनके आवास पर हुए हमले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, मामले की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय सुरक्षा देने की मांग की है। सुमन के अधिवक्ता इमरान उल्ला का कहना था कि खुले आम अलग-अलग संगठनों की ओर से रामजी लाल सुमन को धमकी दी जा रही है, लेकिन धमकी देने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। राज्य सरकार उनका साथ दे रही है। जिस तरह हमले हो रहे हैं ऐसे में आशंका है कि किसी भी दिन उनकी हत्या हो सकती है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.