मुजफ्फर नगर, जनवरी 10 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सपा लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने जनपद के सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या व उनकी बेटी के अपहरण की दुस्साहसिक घटना को लेकर पीड़ितों के बीच पहुंचकर समस्त प्रकरण की जानकारी ली। सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि क्षेत्र में घटित यह घटना व्यथित करने वाली है। भाजपा सरकार में पीडीए समाज के विरुद्ध अत्याचार, उत्पीड़न की दुस्साहसिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है जिनको रोकने में भाजपा सरकार विफल साबित हो रही है। सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक व उनके साथ मौजूद सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर बताया कि वह न्याय दिलाने के लिए हर कदम पर उनके साथ हैं। उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश भी पीड़ितों को बताया कि इस उत्पीड़न के विरुद्ध समाजवादी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.