भोपाल, मार्च 23 -- सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राजपूत योद्धा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी पर बवाल मचा है। करणी सेना ने रविवार को समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सपा सांसद का चेहरा काला करने और उन्हें जूते से मारने वाले को 5 लाख रुपए का इनाम देने की भी घोषणा की। वहीं, सपा की राज्य इकाई ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के बाहर पार्टी के बैनर और पोस्टर क्षतिग्रस्त कर दिए। सपा का कार्यालय भोपाल के तुलसी नगर इलाके में एक सरकारी क्वार्टर में स्थित है। टीटी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने पीटीआई को बताया कि करणी सेना के सदस्यों ने एसपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुतला भी जलाया। समाजवादी पार्टी द्वारा बैनर और पोस्टर को नुकसान पहुंचाने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.