कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- कनैली, हिन्दुस्तान संवाद मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी के महिला गांव स्थित आवास पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा की सरकार में प्रयागराज, कौशाम्बी और फतेहपुर भय ग्रस्त था। भाजपा सरकार ने भय का माहौल दूर करने का काम किया है। भाजपा सरकार में बहन-बेटियां भी सुरक्षित हैं। जल शक्ति मंत्री शुक्रवार की सुबह निजी कार्यक्रम में शामिल होने विधायक निवास गए थे। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले राज्य कि क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपा नहीं है। उस वक्त बहन-बेटियां और व्यापारी दिन को घर के बाहर निकलने से कतराते थे। खेत में खड़े ट्रैक्टर चोरी हो जाते थे। मंत्री तक की भैंस चोरी हुआ करती थी। प्रदेश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार था। 2017 में आई योगी सरकार ने गुंडों-माफिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.