प्रयागराज, जनवरी 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सोमवार को माघ मेला क्षेत्र में आयोजित 'गंगा पर्यावरण और समाजवादी' विषय पर आयोजित चिंतन शिविर में कहा कि अगर प्रदेश में 2027 में समाजवादी पार्टी कि सरकार बनी तो पुलिस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की शारीरिक दक्षता के साथ ही एकेडमिक अंकों को जोड़कर मेरिट तय की जाएगी। गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और सामाजिक जीवन की जीवनरेखा है, जिसका संरक्षण समाजवादी मूल्यों से गहराई से जुड़ा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. लोहिया का मानना था कि अंधाधुंध औद्योगीकरण और पूंजीवादी विकास मॉडल प्रकृति का शोषण करता है, जिसका सीधा असर समाज के अंतिम व्यक्ति पर पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.