लखनऊ, सितम्बर 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर वर्ष 2027 में उनकी सरकार बनी तो आज़म खां के खिलाफ़ दर्ज हुए सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज़म खां पर झूठे मुकमदे दर्ज किए थे। जैसे भाजपा के बड़े नेताओं ने अपने मुकदमे वापस लिए हैं वैसे हम भी आज़म के मुकदमे वापस लेंगे। अखिलेश यादव ने ये बातें मंगलवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने आज़म खां की जेल से रिहाई पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि हम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं। आजम खां की रिहाई हो गई है। हम समाजवादियों को भरोसा था कि कोर्ट मोहम्मद आजम खां साहब के साथ न्याय करेगा। भाजपा सरकार ने उन पर झूठे मुकदमे लगाए। उन्हें न्याय मिला है। वे रिहा हो गए हैं। हम सभी के लिए खुशी का दिन है। अखिलेश ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.