लखनऊ, जनवरी 6 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मंगलवार को अखिल भारतीय महिला विकास संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। यह संस्थान शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत है। समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए संस्थान विविध कार्यक्रमों का संचालन भी करता है। महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई और बच्चों की शिक्षा का भी प्रबंध किया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार बनने पर लाभ दिया जाएगा। महिलाओं ने कहा कि भाजपा सरकार से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। महिलाओं का जीवन असुरक्षित है। बेटियों-महिलाओं के लिए जो योजनाएं समाजवादी सरकार में चल रही थी, वे सब बंद है। समाजवादी सरकार में मिल रही कन्या विद्याधन, महिला पेंशन बंद है। आशा ज्योति केंद्र में मानदेय नहीं मिल रहा है। पिछड़ी, दलित, मुस्लिम महिलाओं को समाजवादी सरकार में जो मदद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.