लखनऊ, सितम्बर 20 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ा है। इस हमले में लगातार लोगों की मौत हो रही हैं। भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहीं है। यह सब गरीब परिवार के पीडीए समाज के लोग हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर जंगली जानवरों और सांड़ों के हमले से मरने वालों के परिवारों की और घायलों की मदद की जाएगी। अखिलेश ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिजनौर, पीलीभीत, बहराइच, सीतापुर, संभल, अमेठी, लखीमपुर सहित अन्य कई जिलों में यह संकट गहराता जा रहा है। साल 2024 में जंगली जानवरों के हमले में प्रदेश में 60 लोगों की मृत्यु हुई और 220 लोग घायल हुए। किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। फसलों को जानवरों से नहीं बचा पा रहे हैं। जंगली जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.