बदायूं, जनवरी 9 -- उझानी। समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन पर नगर निवासी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रजनीश गुप्ता को समाजवादी व्यापार सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। नव मनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने सपा मुखिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा, उसे पार्टी हित में पूरी ईमानदारी से निर्वाह करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...