अमरोहा, फरवरी 17 -- व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सपा व्यापार सभा पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित मांगों से जुड़ा ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसके पहले बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। सोमवार सुबह सपा जिला कार्यालय पर व्यापार सभा पदाधिकारियों की बैठक हुई। व्यापारियों की समस्याओं संग उनके समाधान को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर भी व्यापारियों की समस्याओं को उठाया। जिलाध्यक्ष सर्वेश सैनी व अन्य पदाधिकारियों ने सरकारी तंत्रों के स्तर पर व्यापारियों का शोषण करने, फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जाने का आरोप लगाया। कहा कि मौजूदा भाजपा शासन में प्रत्येक व्यापारी, गरीब एवं पिछड़ा परेशान है, लगातार अत्याचार हो रहे हैं। किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हो...