उन्नाव, दिसम्बर 13 -- बांगरमऊ। समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए जनसंपर्क और मतदाता जागरूकता की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार देर शाम सीसामऊ कानपुर की विधायक नसीम सोलंकी ने लखनऊ रोड स्थित सपा जनसंपर्क एवं वोटर हेल्पलाइन कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची का निरीक्षण करें और यदि नाम दर्ज नहीं है तो अवश्य शामिल कराएं। कहा, पार्टी का स्पष्ट उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। यहां इमरान सिद्दीकी, सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...