लखनऊ, दिसम्बर 23 -- समाजवादी पार्टी के विधायक मंगलवार को हाथों में गन्ना और चौधरी चरण सिंह की तस्वीर लेकर विधानसभा ट्रैक्टर से पहुंचे। विधायकों ने यूपी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कहा कि प्रदेश का किसान आज परेशान और बेहाल है। खाद, पानी और उपज का उसे उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। सरकार को सदन में किसानों के मुद्दे पर 24 घंटे चर्चा करानी चाहिए। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले करीब साढ़े 10 बजे सपा विधायक अतुल प्रधान, मुकेश वर्मा और फहीम इरफान छोटे ट्रैक्टर पर सवार होकर विधान भवन पहुंचे। सभी विधायक चौधरी चरण सिंह जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। विधायकों के हाथों में गन्ना और चौधरी चरण सिंह की तस्वीर थी। विधायकों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। किसानों को खाद, पानी, बिजली और उनकी उपज का उच...