मेरठ, नवम्बर 18 -- किठौर विधायक शाहिद मंजूर और उनके परिवार पर करीब 25 साल पहले हुए जानलेवा हमले के मामले में सजायाफ्ता पूर्व चेयरमैन और रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ के चार भाइयों की हाईकोर्ट से जमानत पर रिहाई के बाद सोमवार को किठौर में जुलूस निकाला गया। इसका पता लगते ही पुलिस ने लाठीचार्ज कर कुल दस लोगों को हिरासत में ले लिया। आठ गाड़ियों को भी कब्जे में लिया है। साथ ही जमानत पर आए चारों आरोपियों को पुलिस ने फिर से उठा लिया है। हाईकोर्ट से सोमवार को जमानत मिलने के बाद आरोपी कलवा, मारूफ, फारूक और नदीम जेल से रिहा हुए। जैसे ही आरोपी किठौर पहुंचे उनके समर्थक और परिजन हापुड़ अड्डा तिराहे पर एकत्र हो गए। वहां से दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ निकाले गए जुलूस में आतिशबाजी और स्टंट करते हुए युवकों ने हुड़दंग मचाया। सूचना पर सीओ और एसपी देहात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.