लखनऊ, जनवरी 8 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोनभद्र दुद्वी के विधायक विजय सिंह गोंड के निधन पर शोक जताते हुए इसे पार्टी की अपूरणीय क्षति बताया है। उनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुकाया गया। सपा विधायक विजय सिंह काफी समय से बीमार थे। उनका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा था और गुरुवार को उनका निधन हो गया। अखिलेश निधन की सूचना मिलते पीजीआई पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर दुख व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सपा ने एक आदिवासी नेता खो दिया है। वह जमीनी नेता थे। उन्होंने कहा कि विजय सिंह गोंड लगातार जनता की सेवा करते रहे। वह जीवन भर आदिवासी भाई-बहनों की सेवा करते रहे और उनके हित में कई काम किए। जनता ने हमेशा उनका साथ दिया। वह आदिवासी भाई-बहनों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे हैं। विजय सिंह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.