संभल, फरवरी 18 -- समाजवादी पार्टी के गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी यादव ने विधानसभा में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनसमस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने बेरोजगारी, खाद संकट, सड़कों की बदहाली, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और अवैध खनन जैसे मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की। विधायक ने मंगलवार को सदन में कहा कि क्या वित्त मंत्री उनके साथ गुन्नौर चौराहे पर चलेंगे, जहां डिग्री हाथ में लिए युवा दिल्ली-नोएडा मजदूरी के लिए खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसान और नौजवान दोनों की हालत खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि साधन सहकारी समितियों पर खाद की लूट मची है और किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही। वहीं व्यापारियों पर भी दबाव की स्थिति बनी हुई है। विधायक ने हरि बाबा बांध धाम मार्ग की जर्जर हालत का मुद्दा उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.