लखनऊ, दिसम्बर 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को विधायक दल के साथ बैठक की। इसमें शुक्रवार को शुरू हो रहे विधानमंडल सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनी। सपा एसआईआर, कोडीन कफ सिरप और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी। लोकसेवा आयोग द्वारा की जा रही भर्तियों में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा प्रदर्शन पर लाठी चार्ज का मुद्दा भी सपा सदन में उठाएगी। बिजली निजीकरण, बेरोजगारी आदि के मुद्दे पर भी सरकार को घेरेगी। सपा मुखिया ने सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है और कहा है कि वे पूरी तैयारी की साथ सदन में जाएं। सदन में जनहित के मुद्दों को उठाकर सरकार को बेनकाब करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...