मुरादाबाद, फरवरी 16 -- मंडल में अमरोहा जिले से सपा के विधायक महबूब अली के पुत्र पर सरकारी चकमार्ग कब्जाने का आरोप लगाया है। मंडलायुक्त से की गई शिकायत के इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की गुजारिश की गई है। अब जांच में सच सामने आएगा। उक्त भूमि पर होटल बनाया गया है। अमरोहा सदर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक महबूब अली के पुत्र पूर्व एमएलसी परवेज अली पर सरकारी चकमार्ग कब्जाने का आरोप शिकायतकर्ता फरहान नामक व्यक्ति ने लगाया है। मंडलायुक्त को सौंपे शिकायती पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि सपा विधायक के पुत्र की ओर से नेशनल हाइवे स्थित राजस्व ग्राम रजबपुर में होटल एवं बैंक्वेट हाल का निर्माण कराया गया है। यह जमीन सरकारी है। जमीन चक मार्ग में आती है जिस पर कब्जा कर लिया गया है। शिकायतकर्ता फरहान ने मंडलायुक्त को दिये शिकायती पत्र में बताय...