बलरामपुर, दिसम्बर 16 -- बलरामपुर। सपा की ओर से गन्ना किसानों को वाजिब मूल्य दिलाने व समय पर जिले के किसानों के गन्ने की तौल को लेकर मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में किसानों ने विरोध जताया। विधायक ने कहा कि खेतों में गन्ना लगा हुआ है। समय से तौल न होने की वजह से किसान परेशान हैं। गेहूं की बोआई व सिंचाई संग यूरिया की टॉप ड्रेसिंग के लिए किसानों के पास पैसा नहीं है। परवेज उमर, पूर्व विधायक राम सागर अकेला, नरसिंह पाल यादव, विशाल श्रीवास्तव, बाबूराम यादव, अब्दुल शमशाद खान, महेंद्र यादव,प्रमोद कुमार, मोहम्मद कलीम मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.