मेरठ, जनवरी 7 -- सपा विधायक अतुल प्रधान ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरधना से पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता संगीत सोम पर निशाना साधा। संगीत सोम के मीट और शराब कारोबार को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने संगीत सोम की सुरक्षा पर सरकार के हो रहे खर्च एवं कड़ी सुरक्षा के बावजूद हमले और धमकी मिलने को लेकर चिंता जाहिर की। विधायक अतुल प्रधान ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार की सुरक्षा के बावजूद संगीत सोम पर हमले की घटना और धमकी मिलना चिंताजनक है। सरकार सुरक्षा सुनिश्चित करें। अतुल प्रधान ने कहा कि कैंट क्षेत्र में उनकी कोठी पर हैंड ग्रेनेड फेंकने की घटना से लेकर अन्य मामलों की जांच और उनका खुलासा हो संगीत सोम पूर्व के मामलों में श्वेत पत्र जारी करें। साथ ही स्पष्ट करें कि उनका मीत और शराब के कारोबार में भागीदारी दारी रही है अथवा नहीं। सरकार से मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.