लखनऊ, अगस्त 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून-व्यवस्था, प्राथमिक स्कूलों को बंद करने और मर्जर करने, खाद की समस्या, कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, वोट चोरी के विरोध और बाढ़ की समस्या को लेकर विधानसभा भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना देकर-प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के सभी विधायक लालटोपी लगा कर हाथों में बैनर पोस्टर लेकर धरने में शामिल हुए। नेता विरोधी दल विधानसभा माता प्रसाद पाण्डेय, नेता विरोधी दल विधान परिषद लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में धरने में सभी विधायक शामिल हुए। जनता के मुद्दों को लेकर विधायकों के धरने से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में विधानमंडल की बैठक में रणनीति तय हुई थी। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने हाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.