लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर विधान भवन स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, नेता विरोधी दल विधानसभा माता प्रसाद पांडेय समेत सभी विधायकों ने माल्यार्पण कर नमन किया। चौधरी चरण सिंह के विचारों और उनके सिद्धांतों पर चलने तथा किसानों के हित में उनकी बनाई गई नीतियों को लागू करने का भी संकल्प लिया। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पार्टी मुख्यालय में चौधरी चरण की 123वीं जयंती 'किसान दिवस' के रूप में मनाई गई। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राजनीतिक व सामाजिक विचारों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, अरविंद कुमार सिंह, राजपा...