मुरादाबाद, नवम्बर 30 -- मुरादाबाद। सपा का ऐजेंडा रोहिंग्या और घुसपैठियों को मतदान का अधिकार देकर देश को कमजोर करना है। एसआईआर एक संवैधानिक प्रक्रिया है। इसके बाद पात्र लोग ही देश की सरकार चुन सकेंगे और अपात्रों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। शनिवार को यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुरादाबाद में मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकालकर निगेटिव माहौल बनाया गया। जब अंतिम लिस्ट प्रकाशित की गई तो किसी भी राजनीतिक दल के द्वारा विरोध नहीं किया गया। विपक्ष के एजेंटों को देश की जनता भली भांति समझ चुकी है। एक के बाद एक लगातार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर देश की जनता विपक्ष को करारा जवाब दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...