देहरादून, फरवरी 23 -- देहरादून। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ सत्यनारायण सचान ने एक बयान जारी कर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में जिस वीआईपी का नाम सामने आ रहा है, उसे क्यों बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पलायन नहीं रोक पाई और बेरोजगारों को रोजगार नहीं दे पा रही। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में यूपी और उत्तराखंड से बीजे की विदाई तय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...