प्रयागराज, मई 18 -- समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया एकाउंट से कथित तौर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुभाष चौराहे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध जताया। भाजपा नेता अविनाश दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, आनंद दुबे, मो. शरीफ, राकेश भारती, संदीप मिश्रा, रजनीश द्विवेदी, मृदुल मिश्रा, विपुल त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, अंकुर द्विवेदी, अभिषेक सिंह, मनोज उपाध्याय, सुंदरम त्रिपाठी, आकाश राय आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.