आगरा, मार्च 24 -- समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के राज्यसभा में राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान का मामला तूल पकड़ गया है। सोमवार को मामला अदालत तक पहुंच गया। अधिवक्ता ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद रामजीलाल सुमन पर सिविल वाद दायर किया है। मघटई थाना जगदीशपुरा निवासी एडवोकेट अजय प्रताप सिंह ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सिविल मामला प्रस्तुत किया। इसमें सांसद रामजीलाल सुमन के साथ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रतिवादी बनाया है। इसमें आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार समाचार पत्रों व सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजीलाल सुमन के राज्यसभा में राणा सांगा पर दिए गए बयान का समर्थन सपा मुखिया अखिलेश यादव भी कर रहे हैं। वहीं, सपा सांसद रामजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.