लखनऊ, अक्टूबर 18 -- यूपी के लखनऊ में स्थित सपा मुख्यालय में शनिवार को कई नेता समाजवादी पार्टी से जुड़ गए हैं। नेताओं को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा में शामिल करते हुए स्वागत किया। साथ ही अखिलेश यादव ने कार्यकताओं, समर्थकों और जनता को धनतेरस और दीपावली की बधाई भी दी। अखिलेश यादव ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि धनतेरस व दीपावली की बधाई। पीडीए के सामाजिक आंदोलन, बाबा साहब के आंदोलन के लिए बहुत से लोग जुड़ रहे हैं। सपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं बल्कि न्याय और सामाजिक समानता की स्थापना करना है। बता दें कि लखनऊ में आज सपा में राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, अमरपाल कन्नौज, विजय यादव डुमरियागंज से, देवेंद्र कुशवाहा, नदीम अशरफ, रणवीर सिंह गौतम, श्यामलाल बिंद गाजीपुर से शामिल हुए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इन सभी नेताओं के शामिल होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.