लखनऊ, फरवरी 23 -- -सपा मुखिया के दोनों डिप्टी सीएम को 100 विधायक लाकर सीएम बनने के प्रस्ताव पर भाजपा का पलटवार -प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले यह बयान विपक्ष की हताशा-निराशा और राजनीतिक दिवालिएपन के प्रतीक लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उपमुख्यमंत्री को 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने संबंधी दिए गए बयान पर तीखा पलटवार किया है। पंकज चौधरी ने कहा है कि यह बयान विपक्ष की हताशा, निराशा और राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाता है। समाजवादी पार्टी के नेताओं को अपनी पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए, जहां लगातार जनाधार घट रहा है और संगठन कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन, संगठन और नेत...