बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। संवाददाता दिल्ली की मुख्यमंत्री के द्वारा सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से सपाइयों में आक्रोश है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देकर कार्रवाई की मांग की है। सपा महिला सभा की प्रदर्शनकारियों ने अशोक लाट के पास एकजुट होकर नारेबाजी की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। यहां अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दिए गए विवादित बयान से कार्यकताओं में गुस्सा है। इस दौरान सांसद कृष्णा पटेल,विधायक विशंभर सिंह यादव,अर्चना सिंह,शबाना,उर्मिला आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...