गंगापार, जून 30 -- सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मोत्सव मनाने की तैयारी में कार्यकर्ता जोर शोर से जुटे हुए है। जिसके लिए दीवार पर अखिलेश यादव के तस्वीर भी उकेरी जा रही है। बतादें कि आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिवस है। सपा मुखिया का जन्मदिन यादगार बनाने के लिए मेजा विधानसभा के सपा कार्यकर्ता युवा सपा नेता रक्षामंत्री यादव के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से उरुवा विकास खंड के रामनगर बाजार स्थित एक बहु मंजिला स्कूल की दीवार पर अखिलेश यादव का चित्र पेंटिग कराने में रात दिन जुटे हुए थे,जो अब बनकर तैयार हो गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...