लखनऊ, दिसम्बर 22 -- विधानसभा में सोमवार को वंदे मातरम को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के सदस्यों पर करारा हमला किया। उन्होंने तंज कसे हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के सदस्यों का समाजवाद से कोई ताल्लुक नहीं है। इन सभी का नकली चेहरे जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। सपा के कई सदस्य वंदेमातरम का गान होने पर या तो गाते नहीं या फिर सदन छोड़कर चले जाते हैं। सपा गुंडो-माफिया को पोषित पल्लवित करने वाली पार्टी है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा वंदे मातरम के सपने को साकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब को पक्का मकान देने का वादा किया। हर गरीब को पीने का पानी मिले ये है वंदे मातरम। हर गरीब को पक्का मकान मिले है ये है वंदेमातरम..। उन्होंने वादा पूरा किया। इसी तरह हर गरीब को न्याय मिल रहा है। पीने का साफ पानी। पांच लाख तक...