आगरा, मई 15 -- समाजवादी पार्टी महिला सभा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने शर्म करो मार्च निकाला। राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। महानगर अध्यक्ष प्रियंका चौहान ने कहा विजय शाह के बयान से महिलाओं में काफी रोष है। मंत्री के विवादित बयान ने मध्य प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सियासत को गरमा दिया है। समाजवादी पार्टी विजय शाह के इस्तीफे की मांग करती है। महिला विरोधी मानसिकता रखने वाले ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की अपील की। प्रदेश सचिव ममता टपलू ने इसे सेना और राष्ट्रीय एकता का अपमान बताया। कर्नल सोफिया कुरैशी, जिन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में महत्वपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.