कुशीनगर, अगस्त 25 -- कुशीनगर, हिटी। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पडरौना छावनी निवासी शाहिरा बानो को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। शाहिरा बानो की नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए पार्टी जिला कार्यालय पर स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए शाहिरा बानो ने विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की नीतियों को महिलाओं तक पहुंचाएंगी। पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ेंगी। उन्होंने पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह महिला सशक्तिकरण पक्षधर हैं। उनकी सरकार ने ही महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दिया। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह व जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने प्रदेश सचिव बनने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.