मेरठ, मई 21 -- समाजवादी पार्टी महिला सभा की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रेखा गुप्ता का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और एम्स दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था। सपा नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पार्टी के झंडे के साथ फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में विभिन्न संगठनों, संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल हुए। 73 वर्षीय रेखा गुप्ता पिछले कुछ समय से बीमार थीं, उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार दोपहर बाद सूरजकुंड श्मशान में किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे विवेक गुप्ता ने दी। वह अपने पीछे बेटे विवेक गुप्ता और बेटी दीप्ति अग्रवाल समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह, कैंट विधानसभा प्रभारी रविंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.