वाराणसी, दिसम्बर 6 -- वाराणसी। संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को सपा महानगर इकाई की ओर से गोष्ठी का आयोजन भेलूपुर स्थित कार्यालय में किया गया। महानगर अध्यक्ष दिलीप डे की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, डॉ.अजय चौरसिया, जितेंद्र यादव, जाहिद नासिर, अनिल साहू, अवधेश कुशवाहा, गोपाल यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। सपा नेता महेंद्र सिंह यादव की धर्मपत्नी पंजीरा यादव के निधन पर दुख प्रकट करने के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...