शाहजहांपुर, दिसम्बर 22 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 21 दिसंबर को शाहजहांपुर के मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित जिला कार्यालय में बी.एल.ए की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी ने की, मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष तनवीर खान रहे। बैठक में विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बीएलए को बूथ की मतदाता सूची में अनुपस्थित, मृतक, शिफ्टेड और डबल नामों की समीक्षा कर 6 नंबर फार्म भरवाकर बीएलओ के पास जमा कराने के निर्देश दिए गए। तनवीर खान ने सही वोट बचाने और भटियारा (महागीर) समाज के निवास प्रमाण पत्र तत्काल जारी कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। बैठक में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...